घर में फेसपैक कैसे बनायें



लेखक - रूपा सोनी

आज जिस फ्रूट को हम ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप मे इस्तेमाल करेंगे, उसके बारे मे हम सब जानते है और यह बहुत आसानी से मार्केट में मिल भी जाता है। जी हाँ, मैं बात कर रही हूं केले की, जिसका हम सब वाइटामिन और मिनरल्स के लिए अपनी डाइट में शामिल करते हैं। केले में पोटेशियम, फोलेट और वाइटमिन सी आदि होते हैं। आज मैं कुछ ऐसे फेसपैक बनाना बताउंगी, जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं:


How to Make Banana Face-Pack

  1. पहला फेसपैक बनाने के लिये थोड़ा पका हुआ केला लेकर उसको मैश कर लें, फिर उसमें थोड़ी हल्दी और दही मिक्स करें। इस फेसपैक को फेस पर लगा के 20 मिनिट बाद धो लें। अगर आपके फेस पर ब्लेमिशेस, अक्ने और स्कार्स हैं, तो यह उनको कम कर देगा।
  2. दूसरा फेसपैक बनाने के लिये थोड़ा केला मैश कर के उसमें लेमन जूस और हनी को मिक्स कर लें और फेस पर लगाकर 20 मिनट रखें। बाद में चेहरा धो लें। इससे चेहरे के दाग, धब्बे और झाइयां कम हो जाएंगी।
  3. ग्लोइंग स्किन पाना हर किसी का सपना होता है, तो इसके लिये बस थोड़ा केला, मिल्क,रोज वाटर और एक चम्मच हनी डालकर मिक्स कर लेंऔर इस फेसपैक को फेस और गले पर 15 मिनिट के लिये लगा कर धो लें।
  4. जिनकी ड्राइ स्किन हो वो थोड़ा केला लेकर उसमे एवोकडो मिक्स करें। चाहें तो थोडा हनी भी मिक्स कर लें। इस फेसपैक को लगाने से आपका फेस मोस्चराईस होगा और स्किन स्मूद बनेगी।
  5. अगर आपकी स्किन पर रिंकल और फाइन लाइन्स हैं तो आपको केले को मैश  कर के उसमें ओरेंज जूस और दही मिक्स करें और फेस पर आधे घंटे के लिये लगा रहने दें और फिर साफ पानी से धो लें।
  6. स्किन टाइटनिंग फेसपैक बनाने के लिये एक केले को दही मे मेश कर ले और स्मूद पेस्ट बनाकर फेस पर अप्लाइ करें। थोडी देर बाद चेहरा साफ़ पानी से धो लें।

तो ये सारे फेसपैकआप अपनी स्किन टाइप के अनुसार इस्तेमाल करें और कुछ दिनो में खुद ही फर्क महसूस करें।

- रूपा सोनी,

ईमेल : nikky.soni10@gmail.com

Post a Comment

أحدث أقدم