झारखण्ड का स्पेशल धुस्का - नाश्ते और भोजन के लिये उपयुक्त..


सामग्री...

चावल - 1 कप (200 ग्राम) भीगा हुआ

चना दाल - ½ कप भीगी हुई

उड़द दाल - ½ कप भीगी हुई

हरी मिर्च - 2

अदरक - ¾ इंच टुकड़ा

हरा धनिया बारीक कटा हुआ

जीरा - 1 छोटी चम्मच

हींग - ½ पिंच (यदि चाहें तो ना डालें)

हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच

नमक - स्वादानुसार

ईनो फ्रूट साल्ट - ¼ छोटी चम्मच (छोटा पाउच)

तेल - तलने के लिए

 

बनाने की विधि...

Step 1

चावल, चना दाल, उड़द दाल सभी को अलग-अलग अच्छे से साफ कर के और धो कर कम से कम 4 घंटे पानी में भिगोने के बाद अच्छी तरह से धो लें।

 

Step 2

इसके बाद चावल को मिक्सी में पानी के साथ डालकर पीस लें। अब इस मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें। इसके बाद मिक्सी में उड़द दाल, चना दाल, हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा सा पानी डाल पीस लें। इस पेस्ट को चावल वाले पेस्ट में ही मिला लें।

 

Step 3

इसके बाद चावल-दाल के मिश्रण में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, नमक और कटा हुआ हरा धनिया डाल कर मिक्स कर लें। अगर दाल और चावल का यह बैटर ज्यादा गाढ़ा हो तो इसमें जरा सा पानी मिला लें। इस बात का ध्यान रखें कि इस बैटर की कंसिस्टेंसी चीले के बैटर जैसी हो।

 

Step 4

अब तेल गर्म करें। इसके बाद बैटर को अच्छी तरह से फेंट लें। गर्म तेल में चमचे में घोल भर कर कढ़ाई में डाल दें। जब धुस्का एक तरफ से फ्राई हो जाए तब उसे पलटकर दूसरी तरफ से तल लें। दोनों तरफ से अच्छी तरह से फ्राई होने के बाद धुस्के को प्लेट में निकाल लें।

 

Step 5

कम तेल वाला धुस्का बनाने के लिए: अगर आप कम तेल वाला धुस्का बनाना चाहती हैं तो धुस्के के मिश्रण में ईनो फ्रूट सॉल्ट मिला लें। इसके बाद तवे को गैस पर रख कर गर्म कर लें।

 

Step 6

अब तवे पर जरा सा तेल लगा कर उसकी सतह चिकनी कर लें। इसके बाद उसमें जरा सा बैटर डालकर फैलाएं और इन्हें ढंक कर धीमी आंच पर 2-3 मिनट सेंक लें। इसके बाद धुस्के को पलट कर दूसरी तरफ से भी सेंक लें।

 

Step 7

जब धुस्का दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाए तो उसे प्लेट में निकाल लें। इस पारंपरिक डिश को आप चने की सब्जी या आलू टमाटर की सब्जी या अचार या चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें तो खाने में बहुत स्वाद आयेगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post