सिंगर शाहिद माल्या की आवाज में नवोदित कलाकार जैब भट्ट का गाना 'याद जाये न' टी सीरीज से हुआ रिलीज


-
मुंबई से संजय भूषण पटियाला, ईमेल: sanjaybhushanpro@gmail.com

 

जल्द आने वाले हैं और 5 नये गाने !

बॉलीवुड को जम्मू कश्मीर से एक और नया प्रतिभाशाली चेहरा जैब भट्ट के रूप में मिला है, जिनका न्यू सॉंग 'याद जाये न' आज टी सीरिज से रिलीज हुआ है। इस गाने को रिलीज के साथ ही जमकर व्यूज मिल रहे हैं। जैब के साथ इस गाने में आष्टा अभय नजर आ रही हैं। इस गाने में दोनों की जोड़ी कमाल की है और लोग उसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। साथ में अभिनेत्री कृति अग्रवाल भी गाने के खूबसूरती को बढ़ाते नज़र आ रही हैं।

 

जैब के इस नये गाने 'याद जाये न' को गाया है मशहूर सिंगर शाहिद माल्या ने, जबकि म्यूजिक राज सेन का है। सह निर्माता चन्दन सेठी, लिरिक्स निरंजन कुमार का है। डायरेक्टर संजीव कुमार राजपूत हैं। प्रोजेक्ट इम्तियाज़ भट्ट का है, जो जैब भट्ट के पिता भी हैं और वे वेव फिल्म प्रोडक्शन के ओनर हैं।  गाना 'याद जाये न' का फर्स्ट लुक भी बेहद आकर्षक होने को लेकर गाने के प्रति दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता थी। यह गाना रिलीज के बाद दर्शकों को बेहद पसंद भी आ रहा है।

Link https://youtu.be/65usyy77mDo

 

आपको बता दें कि जैब पावर लिफ्टिंग में जम्मू-कश्मीर में चैम्पियनशिप पावर ऑफ़ द ईयर का ख़िताब जीत चुके हैं और जैब के पास 'याद जाये न' गाने के अलावा और 5 गाने हैं, जो आने वाले दो-तीन महीनों में टी सीरिज से ही रिलीज होंगे। इसके साथ ही उनकी एक फिल्म 'नॉट रीचेबल' भी आने वाली है, जिसमें उनके अपोजिट मुग्धा गोडसे होंगी और फिल्म में शक्ति कपूर और शाहबाज़ खान भी होंगे। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। जैब की दूसरी फिल्म 'ट्रैफिकिंग' है, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार नजर आयेंगे।

 

जैब ने अपने इस गाने 'याद जाये न' के लिए संतपाल सिंह मान, राज गुप्ता, सुनील जुनेजा, शिवेंधू, जीनत परवीन और अनुज दीक्षित को स्पेशल थैंक्स दिया है।

Post a Comment

أحدث أقدم