Xiaomi कंपनी द्वारा Redmi Note 10S स्मार्टफोन को भारत 13 मई को लॉन्च कर दिया है फोन में मुख्य स्पेसिफिकेशन 6.43-इंच की FHD + AMOLED डिस्प्ले, Helio G95 प्रोसेसर, 6GB रैम, 5000mAh की बैटरी है।
![]() |
| image mi.com |
Redmi Note 10S के स्पेसिफिकेशन
Xiaomi ने Redmi Note 10S को भारत में लॉन्च कर दिया है, जो कि उसने वादा किया था। यह फोन 6.43-इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले स्क्रीन के साथ आता है। और प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक हेलियो G95 ओक्टा कोर प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम, का सपोर्ट दिया गया है। और फोन में एंड्रॉइड 11 को MIUI के साथ 12.5 बॉक्स से बाहर चलाता है, लेकिन कंपनी का कहना है कि यह अंतरिम संस्करण है और विकल्प के साथ सभी सुविधाओं के साथ एक पूर्ण संस्करण है ओटीए अपडेट के जरिए अनइंस्टॉल सिस्टम ऐप्स जोड़े जाएंगे।
कैमरे की बात की जाये तो फोन में 64-मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ और 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। और फ्रंट में 13MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा f / 2.45 अपर्चर के साथ है
इसके साथ जेड-एक्सिस लीनियर वाइब्रेशन मोटर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, वाटर रेसिस्टेंस, स्टीरियो स्पीकर्स के लिए IP52 रेटिंग्स और 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 33W फास्ट चार्जिंग से 30 मिनट में 54% और 78 मिनट में 100% चार्ज की जा सकती है।
मीडियाटेक हीलियो G95 ऑक्टा कोर प्रोसेसर जो 12nm पर आधारित है। (2x2.05GHz A76 + 6x2GHz A55 CPUs) 900MHz माली-G76 3EEMC4 GPU के साथ है।
स्टोरेज की बात करे तो फोन में दो वैरिएंट है एक 64GB स्टोरेज के साथ और दूसरा 128GB स्टोरेज के साथ, दोनों में रैम 6GB LPDDR4X दी गई है। माइक्रोएसडी के साथ 512GB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी बधाई जा सकती है।
- MIUI 12.5 के साथ एंड्रॉइड 11
- Dual सिम (नैनो + नैनो + माइक्रोएसडी)
- 64MP रियर कैमरा, 0.7μm आकार के पिक्सेल, एपर्चर f / 1.79 , एलईडी फ्लैश, 8MP 118 ° अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2MP गहराई और 2MP मैक्रो कैमरा
- साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, आईआर सेंसर
- 3.5 मिमी ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर, हाय-रेस ऑडियो
- Water Resistance (IP52)
- Dimensions : 160.46 × 74.5 × 8.3 mm ; वजन: 178.8 ग्राम
- डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz),
- ब्लूटूथ 5.0, GPS, USB टाइप- C
- 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी
Redmi Note 10S, Shadow black, frost white और deep sea blue रंगों में मिलेगा।
इस फोन की कीमत Rs. 64GB स्टोरेज, 6GB रैम वर्जन के लिए 14,999 और 128GB स्टोरेज, 6GB रैम के वर्जन के लिए Rs. 15,999 में मिलेगा। Redmi Note 10S स्मार्टफोन की सेल 18 मई से Amazon.in, Mi.com, के साथ रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगी ।
