रहस्यमयी ट्रेन अचानक हो गई गायब

- अर्जुन कुमार तिवारी, प्रशासनिक एवं क्राइम संवाददाता, चेतना, मो: 9425465893


दुनिया मे बहुत सारे ऐसे रहस्य है, जिनका जवाब किसी के पास नहीं है। यह मामला आज से 108 साल पुराना है। इटली के रोम से 106 लोगों को लेकर निकली ट्रेन अपने रास्ते से अचानक गायब हो गई।


रास्ते में गायब हुई उस ट्रेन के बारे में आज तक किसी को पता नही चल पाया है। साल 1911 में जेनेटी नाम की यह ट्रेन रोमन स्टेशन से रवाना होने के बाद एक सुरंग से होकर गुजर रही थी लेकिन यह ट्रेन उस सुरंग से बाहर ही नही निकली और सुरंग में ही गायब हो गई।

 

जेनेटी ट्रेन में सफर कर रहे 106 यात्रियों में 2 यात्री सुरंग में ही ट्रेन से कूद गए थे। ट्रेन से कूदे दोनों यात्रियों को जब इस बारे में बातचीत की गई तो ऐसा वाक्या सामने आया जिसे सुनने के बाद अच्छे अच्छे अधिकारी के भी पसीने छूट गए। दोनों यात्रियों ने बताया कि जैसे ही ट्रेन सुरंग में घुसने वाली थी, वहां बेहद रहस्यमयी तरीके से धुंआ निकलने लगा। धुंए को देखकर वे दोनों काफी घबरा गए और चलती ट्रेन से कूद गए।


एक रिपोर्ट के अनुसार सुरंग से गायब हुई ट्रेन अपने भूतकाल में चली गई थी और 71 साल पीछे साल 1840 में मैक्सिको जा पहुंची थी। मैक्सिको की एक अस्पताल में काम करने वाली महिला डॉक्टर ने बताया था कि 1840 में उनके अस्पताल में 104 मरीज आये थे। डॉक्टर के मुताबिक वे सभी मरीज पागल हो गए थे, हालांकि उन्होंने बताया कि वे रोम से आये हैं। मरीजों की यह बात सुनकर डॉक्टर पूरी तरह से सन्न रह गई थी क्योंकि रोम से मैक्सिको आने के लिए ट्रेन तो दूर, पटरियां ही नहीं थीं

Post a Comment

أحدث أقدم