कोरोना वायरस संक्रमितों के इलाज के लिए सभी जरूरी उपकरण जुटाने की कोशिश कर रही राजस्थान सरकार ने रूस से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगवाए हैं। इसके अलावा वह चीन से भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीद रही है। रूस से 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की पहली खेप आज यहां पहुंचेगी।
प्रवक्ता के मुताबिक राजस्थान सरकार ने
विभिन्न स्रोतों से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सहित
अन्य जरूरी चिकित्सा उपकरण खरीदने की संभावना तलाशने के लिए पिछले दिनों
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक उच्च स्तरीय समूह का गठन किया था जिसमें आईएएस
अधिकारी सुबोध अग्रवाल, प्रीतम
बी यशवंत व टीना डाबी शामिल हैं। यह समूह विदेशों से इस तरह की सामग्री खरीदने का
प्रयास कर रहा है।
