मोदी ममता मीटिंग विवाद - पश्चिम बंगाल के नए मुख्य सचिव हरे कृष्ण, आलापन बंद्योपाध्याय बने मुख्य सलाहकार


आलापन बंद्योपाध्याय को डेपुटेशन पर दिल्ली बुलाने के फ़ैसले को लेकर केंद्र और ममता बनर्जी सरकार आमने-सामने थी।
ममता बनर्जी ने हरे कृष्ण द्विवेदी को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव आलापन बंद्योपाध्याय ने रिटायरमेंट ले लिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें तीन साल के लिए अपना मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है।

 

केंद्र सरकार ने 28 मई को एक पत्र भेजकर मुख्य सचिव बंद्योपाध्याय को 31 मई को दिल्ली में कार्यभार संभालने को कहा था। राज्य सरकार ने बंद्योपाध्याय को रिलीव नहीं करने का फ़ैसला किया था और गेंद केंद्र के पाले में डाल दी थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि केंद्र सरकार के पत्र से पहले ही आलापन बंद्योपाध्याय ने रिटायरमेंट ले लिया था।

Post a Comment

أحدث أقدم