कोरोना संकट की वजह से किया IPL 2021 रद्द




भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और इंडियन प्रीमियर लीग गवर्निंग काउंसिल (IPL GC) ने एक आपातकालीन सभा में सभी की सहमति से यह फैसला लिया गया कि IPL 2021 सीज़न को अभी तत्काल से ही स्थगित किया जाए। कोरोना के बढ़ते मामले को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। इससे पहले कई खिलाड़ी कोविड की चपेट में आ चुके है।

IPL को स्थगित करने का फैसला सभी खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और अन्य प्रतिभागियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। समिति ने कहा कि सभी स्टाफ और खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करना है। यह निर्णय सभी हितधारकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और भलाई को ध्यान में रखते हुए लिया गया था।

कोरोना की वजह से IPL के रद्द होने पर कोरोना नही थमा तो आगे होने वाले t20 world cup की मेजबानी भी खतरे में दिखाई दे रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم