कोरोना मरीज़ों-डॉक्टरों का मज़ाक उड़ाने पर बाबा रामदेव के ख़िलाफ़ शिकायत

 


हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बाबा रामदेव कह रहे हैं कि चारों तरफ ऑक्सीजन ही ऑक्सीजन का भंडार है, लेकिन मरीजों को सांस लेना नहीं आता है

 

कोरोना मरीजों और डॉक्टरों का मजाक उड़ाने वाली बाबा रामदेव की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के उपाध्यक्ष डॉ. नवजोत सिंह दहिया ने शनिवार को बीते जालंधर पुलिस में शिकायत दर्ज की और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है

 

डॉ. नवजोत सिंह दहिया उस समय सुर्खियों में आ गए थे, जब उन्होंने महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रैली करने पर उन्हें सुपर स्प्रेडरकहा था

 

डॉ. दहिया, जो हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं, ने कहा कि रामदेव ने कोरोना के संबंध में गलतसलाह देकर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 और महामारी रोग अधिनियम 1897 का उल्लंघन किया है और इसके तहत उन्हें दंडित किया जाना चाहिए

 

डॉ. दहिया ने कहा, ‘डॉक्टरों पर काफी ज्यादा भार है हम उन डॉक्टरों और एमबीबीएस छात्रों को लिए प्रार्थना कर रहे हैं, जो कि कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रहे हैं और रामदेव उनको प्रेरित और सहयोग करने के बजाय उनका मखौल उड़ा रहे हैं महामारी के दौरान 900 से अधिक डॉक्टरों की मौत हो चुकी है

Post a Comment

أحدث أقدم