दैनिक संक्रमणों में कमी के साथ दूसरा सकारात्मक संकेत
यह है कि स्वस्थ्य होने वाले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को रिकॉर्ड
55344 सक्रिय रोगी कम
हुए हैं। विगत दस मई को देश में कोरोना के कुल सक्रिय रोगियों की संख्या 3745237 थी। यह संख्या अब
तक की सर्वाधिक है। लेकिन 16 मई को सक्रिय रोगियों
की संख्या घटकर 3618458 रह गई है। इसमें
छह दिनों के भीतर 1,26,779 की कमी आई है। नए
संक्रमणों के साथ-साथ सक्रिय रोगियों की संख्या में भी कमी दूसरा सकारात्मक रुझान है।
सक्रिय रोगी जितने कम होंगे,
उतने ही उन्हें बेहतर
इलाज मिलने की संभावना बढ़ेगी।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित दस राज्यों में सक्रिय रोगी तेजी से घट रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड तथा हरियाणा शामिल हैं। लेकिन 8 राज्यों में सक्रिय रोगी तेजी से बढ़ रहे हैं। ये राज्य चिंता बढ़ा रहे हैं। इनमें तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, असम, ओडिशा, त्रिपुरा तथा उत्तराखंड शामिल हैं।
