ब्लैक और वाइट से भी ज्यादा खतरनाक येलो फंगस की दस्तक


कोरोना महामारी के साथ  ब्लैक और व्हाइट फंगस ने भी पाँव पसारना शुरू कर दिया। इस बीमारी से अब तक यूपी में कई लोगों की मौत हो चुकी है। ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब येलो फंगस की इंट्री ने डॉक्टरों की चिंता और बढ़ा दी है। गाजियाबाद में येलो फंगस के एक मरीज में पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि जिस45 वर्षीय  मरीज में येलो फंगस मिला है, वह पहले कोरोना संक्रमित हो चुका है और इस समय डायबिटीज से भी पीड़ित है।

 

डॉक्टरों के अनुसार ब्लैक फंगस के मरीज का इलाज करने के लिए ओटी में सफाई चल रही थी, इसी दौरान जांच में पता चला कि मरीज येलो फंगस से भी संक्रमित हो चुका है। हालांकि मरीज की हालत में पहले से सुधार है। गाजियाबाद के इएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. बीपी त्यागी ने बताया कि रविवार को संजय नगर से मेरे पास एक मरीज आया था। एंडोस्कोपी टेस्ट में पता चला कि उसे ब्लैक, व्हाइट और येलो फंगस भी है। येलो फंगस रेप्टाइल्स में पाया जाता है। उन्होंने बताया कि मैंने पहली बार इसे इंसानों में देखा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post