न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक ब्रिटेन की पेट्रोलियम कंपनी केयर्न एनर्जी ने 1.2 अरब डॉलर के उस आर्बिट्रेशन अवॉर्ड को लागू करने के लिए भारतीय विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया को कोर्ट में घसीटा है, जिसे उसने भारत के खिलाफ टैक्स विवाद में जीता था। इस कदम से भारत सरकार पर 1.2 अरब डॉलर के साथ-साथ ब्याज का भुगतान करने का दबाव बढ़ गया है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई
ने बताया है कि केयर्न एनर्जी ने भारत सरकार के खिलाफ 1.7
अरब डॉलर की वसूली के सिलसिले में अमेरिका में एक मुकदमा
दायर किया है। इसके तहत कंपनी एयर इंडिया जैसी भारत
सरकार की कंपनियों की विदेशों में स्थित संपत्तियों को जब्त करा सकती है।
