मशहूर अभिनेत्री पाखी हेगड़े का जलवा लंबे वक्त बाद इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक पर सर चढ़ कर बोल रहा है। यही वजह है कि आज उनका एक और गाना रिलीज हुआ और देखते ही देखते कुछ ही घंटों में 6 लाख के आंकड़े को पार कर गया। पाखी का यह गाना 'जवानी जर्दा के पान' है, जिसमें उनके साथ भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव भी हैं।
लिंक : https://youtu.be/UllmQlIrIVY
पाखी हेगड़े
और खेसारीलाल यादव की केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद भी आ रही है। तभी उनका पिछला गाना 'बंगलिनिया' आज 51 मिलियन व्यूज के पार चल रहा है। यह पाखी का लंबे समय बाद भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री
पहला गाना था। उसके बाद अब इस गाने ‘जवानी जर्दा के पान’ ने भी आज से धमाल मचा दिया है। इसको
लेकर पाखी बेहद खुश हैं और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि जिस तरह से
अपने मेरे पिछले गाने ‘बंगलिनिया’ को बेहद
प्यार दिया, उसी तरह इस गाने को भी आशीर्वाद दिया। मुझे आपसे और भोजपुरी से बहुत प्यार है,
इसलिए आपसे दूरी गवारा नहीं। खेसारीलाल यादव के साथ मेरा यह
दूसरा गाना है। आप इसे पिछले गाने से भी ज्यादा हिट बनाइए।
आपको बता दें कि गाना 'जवानी जर्दा के पान' को PRA फिल्म्स
के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस खूबसूरत गाने को अपनी खूबसूरत आवाज
में खेसारीलाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है।
फीट पाखी हेगड़े का है। लिरिक्स आशुतोष तिवारी का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।
निर्देशक आशीष सत्यार्थी हैं। कोरियोग्राफर गोल्डी बॉबी हैं।
