गर्मियों में मुल्तानी मिटटी के फेस पैक से रखें खूबसूरती बरक़रार

- रूपा सोनी, 
ईमेल : nikky.soni10@gmail.com

 

गर्मियों में हर कोई चेहरे पर आने वाले पसीने से परेशान रहता है। पसीने के साथ चेहरे पर आइल भी आता है, कील-मुहासों की समस्या हो जाती है। हम सभी कुछ ना कुछ घरेलू उपाय इस्तेमाल में लाते ही हैं। जिनमें से एक है- मुल्तानी मिट्टी, जिसका सदियों से चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए इस्तेमाल होता आ रहा है। तो आज कुछ ऐसे ही फेस पैक बनाते हैं, जिनमें मुल्तानी मिट्टी को शामिल किया जा सकता है।

 

1) पहला फेस पैक है आयली स्किन के लिये- जिसके लिये आपको चाहिये एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, थोड़ा लेमन जूस और रोज वाटर। इनको मिक्स कर लें और 20 मिनिट तक फेस पर लगा कर रखें।

 

2) दूसरा फेस पैक है ड्राय स्किन के लिये- एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच आलमंड पाउडर और रोज वाटर मिक्स कर के 20 मिनट तक फेस पैक लगा कर रखें।

 

3) अगला फेस पैक चेहरे पर अक्सर होने वाली परेशानी के लिये है- जो है मुहासे। इसके लिये एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में वाइल्ड टरमरिक, एक चम्मच एलोवेरा जेल और आधा चम्मच शहद मिलाकर फेस पर लगाएंऔर 30 मिनिट बाद वाश कर लें।

 

4) चेहरे को ब्राइट और टाइट बनाने के लिये एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा शहद, आधा चम्मच लेमन जूस और बनाना पल्प डालकर मिक्स करें। फेस पर 25 मिनिट तक लगाकर रखें।

 

5) गर्मियो में अक्सर सनबर्न की समस्या होती रहती है। इसके लिये मुल्तानी मिट्टी और पटैटो जूस को मिक्स कर के फेस पर अप्लाइ करें।

 

6) फेयर स्किन पाना किस को पसंद नहीं, इसके लिये घर पर ही मुल्तानी मिट्टी में चंदन पाउडर, वाइल्ड टरमरिक और कच्चा दूध मिलाकर फेस पर आधे घंटे के लिये लगा कर रखें।

 

7) स्पॉटलेस स्किन पाने के लिये एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेकर उसमें थोड़ा दही और तुलसी के पत्तों का पाउडर मिक्स करना है। इस पेस्ट को फेस पर आधे घंटे तक लगाने के बाद फेस वाश कर लें।

 

8) स्किन को हायड्रेट रखने के लिये मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच खीरे का जूस मिलाकर फेस पर लगाएं।

 

किसी भी फेस पैक को बेस्ट रिजल्ट के लिये हफ़्ते में 2 या 3 बार जरुर इस्तेमाल करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post