अप्रैल 2021 में 70 लाख से ज्यादा लोगों को गंवानी पड़ी नौकरी

 


 देश के अधिकांश राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए पूर्ण या आंशिक लॉकडाउन और कर्फ्यू का सहारा लेना पड़ा है, इसके कारण लाखों लोगों को नौकरी गंवानी पड़ी है। अप्रैल 2021 में 70 लाख से ज्यादा लोगों की नौकरी चली जाने से बेरोजगारी दर बढ़ गई है।

 

पूर्ण या आंशिक लॉकडाउन और कर्फ्यू के कारण आर्थिक गतिविधियां धीमी हो गई हैं। इस कारण अप्रैल 2021 के दौरान देश में लाखों लोगों का रोजगार छिन गया और राष्ट्रीेय स्टार पर बेरोजगारी की दर बढ़ गई। रिसर्च फर्म "सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी" के अनुसार अप्रैल 2021 के दौरान देश में 70 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी गंवानी पड़ी। इससे देश में बेरोजगारी की दर बढ़कर 7.97 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो मार्च में 6.5 प्रतिशत थी.

 

सीएमआईई के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश व्यास ने बताया कि लॉकडाउन के कारण धीमी हुई कारोबारी गतिविधियों की वजह से नौकरियों में गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी कोरोना महामारी की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण मेडिकल हेल्थ सर्विसेज के मोर्चे पर भी दबाव बना हुआ है।

Post a Comment

أحدث أقدم