देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण अस्पतालों में मरीजो को लूटने और लापरवाही की खबरें आ रही है, लेकिन इसके विपरीत ग्वालियर के कुछ निजी अस्पतालों ने सकारात्मक पहल की शुरुआत की है।
ग्वालियर के 12 निजी अस्पतालों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर इस महामारी में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए निःशुल्क कोविड केयर सेंटर बनाने का फैसला लिया है। इनमें से 6 निजी अस्पतालों में मरीजों को निशुल्क इलाज देना शुरू भी कर दिया गया है। शेष अस्पतालों में जिला प्रशासन की अनुमति के बाद जल्द ही निशुल्क इलाज शुरू किया जाएगा।
6 अस्पतालों में कोरोना मरीजो के लिए निःशुल्क इलाज हुआ शुरू:
- आईडिया अस्पताल
- आरएस धाकरे अस्पताल
- सोफिया अस्पताल
- सर्वधर्म अस्पताल
- रामनाथ श्रीनारायण अस्पताल
- ITM अस्पताल
इन अस्पतालों में शुुरू होना है निशुल्क इलाज:
- आरएस मेमोरियल अस्पताल
- आरकेएस अस्पताल
- टाइम अस्पताल
- श्रीराम अस्पताल
