प्रत्येक व्यक्ति को मिलेगा 5 किलो अनाज फ्री - प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना

 पिछले साल 2020 में जब कोरोना संकट की वजह से पूरे देश में लॉक डाउन लगाया गया था। तब देश के प्रधान मंत्री द्वारा pm गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत पूरे देश में गरीबों के लिए तीन महीने का राशन फ्री उपलब्ध कराया गया था।



और अब फिर से वही परिस्थिति के चलते उसी योजना के तहत 80 करोड़ लोगो को 5 किलो अनाज फ्री देने की घोषणा की गई है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 26 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया है।

यह फ्री अनाज उन सभी लोगो को मिलेगा जिनके पास नीला राशन कार्ड है। कार्ड पर जितने व्यक्ति के नाम है उसी के अनुसार राशन प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो अतः कार्ड में जितने सदस्य के नाम है उन सभी को 5 किलो अनाज प्रदान किया जाएगा। और जो प्रत्येक महीने मिलने वाले अनाज है वह तो मिलेगा ही साथ में यह अलग से फ्री में मिलेगा।


कहां से मिलेगा 

आपके पास जिस राशन की दुकान का राशन कार्ड है उसी राशन की दुकान से यह अनाज आपको प्राप्त होगा।

Post a Comment

أحدث أقدم