झूठ बोलकर उलझाते रहे हैं नरेंद्र मोदी, रवीश कुमार ने फेसबुक से साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में बांग्लादेश की यात्रा पर थे। इस दौरान पीएम ने बताया कि उन्होंने भी बांग्लादेश की आजादी के लिए सत्याग्रह किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश की आजादी के समर्थन में तब मैंने गिरफ्तारी भी दी थी और जेल जाने का अवसर भी आया था। पीएम मोदी के इस बयान पर सोशल मीडिया में खूब बहस छिड़ी। यूजर्स ने पीएम मोदी के इस दावे को झूठ बताते हुए उन्हें जमकर ट्रोल किया।

 


 

वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दावे पर निशाना साधा। रवीश कुमार ने लिखा कि नरेंद्र मोदी इसी तरह से आधा सच आधा झूठ बोलकर लोगों को उलझाते रहते हैं। रवीश कुमार ने अपने फेसबुक अकाउंट से प्रधानमंत्री के पिछले कुछ विवादित और ‘गलत’ बयानों को सामने रखते हुए उनकी निंदा की है।

 

रवीश कुमार ने लिखा- ‘प्रधानमंत्री इतिहास को लेकर झूठ बोलते रहे हैं। गलत भी बोलते रहे हैं। आधा सच और आधा झूठ बोल कर उलझाते भी रहे हैं। अगर झूठ और गलत बोलने में उनकी सरकार को भी शामिल कर लें तो ऐसी कई रिपोर्ट आपको मिल जायेंगी, जिसमें उनकी गलतबयानियों का पर्दाफाश किया गया है। इस रिकॉर्ड की पृष्ठभूमि में बांग्लादेश की आजादी के लिए सत्याग्रह और जेल जाने की बात का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ जाना स्वाभाविक था।

Post a Comment

Previous Post Next Post