आ रहा है फिर कमाई करने का मौका, मैक्रोटेक डेवलपर्स का आईपीओ 7 अप्रैल को होगा लांच


मैक्रोटेक डेवलपर्स (MacroTech Developers) जो कि Lodha Developers के नाम से जाना जाता है। यह कंपनी रियल स्टेट के क्षेत्र में एक बड़ी कंपनी है। कंपनी मुख्य रूप से सस्ते आवासीय संपत्ति उपलब्ध कराने के क्षेत्र में लगी हुई है।
 

 
 

IPO Detail

मैक्रोटेक डेवलपर्स (MacroTech Developers) का आईपीओ (IPO) 7 अप्रैल को खुलेगा और 9 अप्रैल को अंतिम दिन रहेगा।

इसका Allotment दिनांक 16 अप्रैल 2021

Refunds हो जायेगा 19 अप्रैल 2021 तक

यदि अलॉटमेंट मिलता है तो शेयर Credit हो जायेंगे 20 अप्रैल 2021 तक

IPO लिस्ट होगा 22 अप्रैल 2021

मैक्रोटेक डेवलपर्स आईपीओ से 2,500 करोड़ रुपए तक जुटाने की तैयारी में है। 

कंपनी की Face Value ₹10 per equity share है।

IPO का प्राइस बैंड ₹483 से ₹486 per equity share रखा गया है। 

शेयर का लॉट साइज 30 Shares है। जिसमे रिटेल इन्वेस्टर कम से कम 1 लॉट या ज्यादा में 13 लॉट के लिए अप्लाई कर सकते है।

1 लॉट अप्लाई करने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा 14580 चुकाने होंगे।

इसकी लिस्टिंग BSE, NSE दोनो पर होगी।

मैक्रोटेक डेवलपर्स IPO से प्राप्त फण्ड का उपयोग उधारी घटाने और जमीन अधिग्रहण या जमीन विकसित करने और बाकी रकम कंपनी के सामान्य कामकाज पर खर्च करेगी। गौरतलब है कि कोरोना महामारी से देश के शेयर बाजार में जो गिराबट आई थी उस गिराबट से शेयर बाजार उबरने चूका है। और इसी को देखते हुए कई आईपीओ आ चुके है। 
 
मैक्रोटेक डेवलपर्स का मार्केट कैप 21,470 करोड़ रुपए होगा।  मुंबई की डेवलपर, डीएलएफ (DLF) व गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) के बाद तीसरी सबसे बड़ी सूचीबद्ध रियल्टी कंपनी होगी।  ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) से इसका स्थान थोड़ा आगे होगा।

Post a Comment

أحدث أقدم