प्रियंका चोपड़ा के बाद निक जोनस ने मांगी भारत के लिए मदद

प्रियंका लगा रहीं मदद की गुहार

प्रियंका चोपड़ा इस वक्त लंदन में हैं। अपने इंस्टाग्राम वीडियो में वह 'ग्लोबल कम्यूनिटी' से दरख्वास्त कर चुकी हैं कि उनके देश का साथ दें। उन्होंने कहा था, हमें केयर करने की जरूरत क्यों है? यह अभी इतना अर्जेंट क्यों है? मैं लंदन बैठी हूं और भारत में अपने परिवार और दोस्तों से सुन रही हूं कि अस्पतालों की क्या स्थिति है, आईसीयू में जगह नहीं, एंबुलेंस बिजी हैं, ऑक्सीजन सप्लाई नहीं है, कब्रिस्तानों में लाशों की भीड़ है क्योंकि बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं। भारत मेरा घर है और भारत से लहू बह रहा है।



निक ने लिखा- आई लव यू इंडिया

प्रियंका चोपड़ा बीते कई दिनों से भारत में कोरोना से मची तबाही पर लोगों की मदद मांग रही हैं। अब निक जोनस ने अपने फैन्स और फॉलोअर्स से भारत का सहयोग करने के लिए कहा है। प्रियंका चोपड़ा और निक अपने प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन के जरिये सपोर्ट जुटा रहे हैं। गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में निक ने लिखा, भारत को हमारी मदद की जरूरत है। प्लीज आप जो दे सकते हैं दीजिए। आई लव यू इंडिया। 

Post a Comment

أحدث أقدم