शास्त्रीय गायक और पद्म भूषण पंडित राजन मिश्रा का निधन



कोरोना वायरस से संक्रमित बनारस घराने के शास्त्रीय गायक और पद्म भूषण पंडित राजन मिश्रा का रविवार 25 अप्रैल 2021  को दिल्ली के सेंट स्टीफंस अस्पताल में हार्ट अटैक से निधन हो गया।


पंडित राजन मिश्र के लिए रविवार को कई लोगों ने ट्विटर और फेसबुक पर वेंटिलेटर मुहैया कराने के लिए गुहार लगाई। खबरें आ रही थीं कि उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा रहा है।


पंडित राजन मिश्र बनारस घराने के प्रतिष्ठित शास्त्रीय गायक थे। उनके भाई साजन मिश्र के साथ दोनों की मशहूर जोड़ी थी। भारतीय शास्त्रीय संगीत के ‘ख्याल ‘ स्टाइल में उनकी महारत थी। 1951 में जन्मे राजन मिश्र वराणसी में पले-बढ़े थे।


पंडित राजन मिश्र को पद्म भूषण, गंधर्व नेशनल सम्मान, संगीत नाटक अकादमी सम्मान और नेशनल तानसेन सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post